
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को इस दुखद समय में सम्बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जी के निधन का समाचार दुखद है।
मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 27, 2020
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने कहा है कि श्री सिंह एक महान राजनेता एवं विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।