
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती 26 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा ने अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनकर हजारों लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने मानवता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर लोगों को मुस्कुराहट और शांति का पाठ पढ़ाया।
अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनकर असंख्य जनों को प्रेरित करने वाली, मानवता की सेवा हेतु अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित कर लोगों को मुस्कुराहट और शांति का जिन्होंने पाठ पढ़ाया, ऐसी भारत रत्न एवं नोबेल शांति पुरस्कार सम्मानित मदर टेरेसा जी की जयंती पर हम उनका पावन स्मरण करते हैं। pic.twitter.com/30HWP2dHQr
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 26, 2020