
रायपुर : छत्तीसगढ़ के 32 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता पदक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता पदक के लिए चयनित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम की घोषणा की गई है। प्रदेश के 32 अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन इन पुरस्कारों के लिए किया गया है। सी.आई.डी. में सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री उदयभान सिंह चौहान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। प्रदेश के दस अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक और 21 को वीरता पदक दिया जाएगा। इन सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस-2022 के मुख्य समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
एआईजी श्री उदयभान सिंह चौहान को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक
सराहनीय सेवाओं के लिए एसटीएफ बघेरा, दुर्ग के उप पुलिस अधीक्षक श्री यदुराम तिर्की, गुप्तवार्ता सरगुजा (पुलिस मुख्यालय से संबद्ध) के उप पुलिस अधीक्षक श्री मनीष परमानंद, छसब...