
रायपुर। राजधानी में गुरुवार को 712 और प्रदेश में कोरोना के 2284 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों में जांजगीर-चांपा से 112, राजनांदगांव से 92, गरियाबंद से 69, बिलासपुर से 64, महासमुंद से 53, कोरिया से 32, दुर्ग से 31, रायगढ़ से 21, धमतरी से 17, कवर्धा से 14, बालोद से 13, बस्तर से 6, मुंगेली व सरगुजा से 4-4, अन्य राज्य से दो, बेमेतरा, बलौदाबाजार व कोंडागांव से एक-एक मरीज मिले हैं।
अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 37969 हो गई है। एक्टिव केस 18702 है।
18950 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जो कुल मरीजों के आधे से अधिक हैं। पिछले 24 घंटे में 730 मरीजाें काे डिस्चार्ज किया गया, जिसमें रायपुर के 228 मरीज हैं।
इस दौरान प्रदेश में 16 लोगों की जान गई है, जिसमें 10 रायपुर के हैं।इसके अलावा दुर्ग से 4, जांजगीर-चांपा व जशपुर में एक-एक मरीजों की मौत हुई है।कोरोना से अब तक प्रदेश में 316 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
लगातार केस बढ़ने के बाद अब वार्डों में मोबाइल वैन से जांच की जा रही है। जिन्हें सर्दी, खांसी, बुखार व सांस लेने में दिक्कत है, उनकी जांच प्राथमिकता से हो रही है। निजी अस्पतालों में भी टेस्ट शुरू होने से राहत मिली है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि ज्यादा मरीजों की जांच होगी तो केस भी तेजी से बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में 20 हजार टेस्ट रोज होंगे तो ऐसे में केस और तेजी से बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि सितंबर के तीसरे सप्ताह तक इसकी रफ्तार कम हो सकती है। लेकिन बाद में इसमें तेजी आने की संभावना है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में सिंहदेव ने कहा कि दो हफ्ते के भीतर संक्रमण की रफ्तार कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि जांच बढ़ने की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन मृत्यु दर नियंत्रित है।
आज 837 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 730 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/zugYGmICuk
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 3, 2020
COVID UPDATE
आज 1,447 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई ,राज्य में मिले कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या आज 2,284 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/iyNU2QRvoy— Health Department CG (@HealthCgGov) September 3, 2020